Class 11 Physics Vvi Objective Questions Chapter 3 hindi medium |#03 NEET+IIT 2022 | Based on NCERT

Class 11 physics MCQ chapter 3



सरल रेखा में गति ( motion in straight Line)


[1] यदि कोई वस्तु पृथ्वी की ओर मुक्त रूप से गिरती है, तो वस्तु की गति होगी -

(i) एकविमीय
(ii) द्विविमीय गति
(iii) त्रिविमीय गुति
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (i) एकविमीय

[2] एक वस्तु द्वारा चली गई दूरी समय के अनुक्रमानुपाती है। इसका अर्थ है कि वस्तु -

(i) समान चाल से चल रही है।
(ii) की चाल शून्य है।
(iii) समान वेग से चल रही है।
(iv) समान त्वरण से चल है।

उत्तर: (iii) समान वेग से चल रही है।

[3] एक वस्तु का चाल-समय ग्राफ X-अक्ष के समानान्तर एक रेखा है। इसका अर्थ है।

(i) वस्तु समान गति से चल रही है।
(ii) वस्तु असमान गति से चल रही है।
(iii) वस्तु स्थिर है।
(iv) वस्तु त्वरित गति से चल रही है।

उत्तर: (i) वस्तु समान गति से चल रही है।

[4] वेग अथवा चाल का मात्रक है।

(i) मीटर-सेकण्ड
(ii) मीटर/सेकण्ड
(iii) मीटर/सेकण्ड²
(iv) मीटर-सेकण्ड²

उत्तर: (ii) मीटर/सेकण्ड

[5] M.K.S. पद्धति में त्वरण का मात्रक है।

(i) मीटर/सेकण्ड
(ii) न्यूटन/मीटर
(iii) मीटर/सेकण्ड²
(iv) किग्रा-मीटर/सेकण्ड

उत्तर: (iii) मीटर/सेकण्ड²

[6] चाल-समय ग्राफ का ढाल प्रदर्शित करता है।

(i) चाल
(ii) त्वरण
(iii) विस्थापन
(iv) द्वेग

उत्तर: (ii) त्वरण

[7] एक गतिमान वस्तु द्वारा तय की गयी दूरी समय के वर्ग के अनुक्रमानुपाती है। वस्तु का त्वरण

(i) बढ़ रहा है।
(ii) घट रहा है।
(iii) शून्य है
(iv) नियत है।

उत्तर: (iv) नियत है।

[8] जड़त्वीय निर्देश तन्त्र में त्वरण a का मान शून्य होता है, जब

(i) F>1
(ii) F<1
(iii) F=1
(iv) F= 0

उत्तर: (iv) F= 0

[9] मीनार की चोटी से छोड़ा गया पत्थर पृथ्वी पर 4 सेकण्ड में पहुँचता है। मीनार की ऊँचाई -

(i) 20 मीटर
(ii) 40 मीटर
(iii) 80 मीटर
(iv) 160 मीटर

उत्तर: (iii) 80 मीटर

[10] एक पिण्ड को पृथ्वी से ऊपर की ओर 100 मी/सेकण्ड के वेग से फेंका जाता है। वह वापस पृथ्वी पर पहुँचने में समय लेगा (लगभग) -

(i) 10 सेकण्ड
(ii) 20 सेकण्ड
(iii) 15 सेकण्ड
(iv) 5 सेकण्ड

उत्तर: (ii) 20 सेकण्डे

[11] पृथ्वी तल से ऊध्वाधर ऊपर की ओर फेंका गया पिण्ड जब महत्तम ऊँचाई पर होता है, तो उसका -

(i) वेग अधिकतम होता है।
(ii) त्वरण शून्य होता है।
(iii) त्वरण अधिकतम होता है।
(iv) वेग शून्य होता है।

उत्तर: (iv) वेग शून्य होता है

[12] एक कार सर्वप्रथम 5 किमी दूरी पूर्व दिशा में तय करती है उसके बाद 12 किमी दूरी उत्तर दिशा में तय करती है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी तथा विस्थापन होगा -

(i) 17 किमी, 13 किमी.
(ii) 15 किमी, 40 किमी
(iii) 50 किमी, 35 किमी
(iv) 5 किमी, 35 किमी

उत्तर: (i) 17 किमी, 13 किमी

[13] स्थिति समय ग्राफ का ढाल क्या प्रदर्शित करता है ?

(i) समय
(ii) त्वरण
(iii) वेग
(iv) चाल

उत्तर: (iii) वेग

[14] दो रेलगाड़ियाँ क्रमश तथा v वेग से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। पहली गाड़ी के सापेक्ष दूसरी गाड़ी का वेग होगा -

(i) v-u
(ii) v+u
(iii) u-v
(iv) शून्य

उत्तर: (ii) u+v

[15] निम्नलिखित में से कौन सदिश राशि है

(i) दूरी
(ii) विस्थापन
(iii) विद्युत धारा
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ii

[16] 1000 किग्रा द्रव्यमान की एक कार 40 मी/से की चाल से गति कर रही है। इसे रोकने के लिए ब्रेक लगाया जाता है। यदि ब्रेक का बल 4000 न्यूटन हो, तो कार को रोकने में आवश्यक समय होगा।

(i) 5 सेकण्ड
(ii) 10 सेकण्ड
(iii) 15 सेकण्ड
(iv) 20 सेकण्ड

उत्तर: (ii) 10 सेकण्ड

[17] पृथ्वी पर वर्षा की बूंदे गिरती है ?

(i) एक समान वेग से
(ii) एक समान चाल से
(iii) एक समान त्वरण से
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (iii) एक समान त्वरण से

[18] वेग घटने की समय दर को कौन सा त्वरण कहते हैं

(i) धनात्मक त्वरण
(ii) ऋणात्मक त्वरण
(iii) दोनों
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ii) ऋणात्मक त्वरण

[19] किसी गतिशील वस्तु की प्रारंभिक एवं अंतिम स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को क्या कहते हैं ?

(i) वेग
(ii) समय
(iii) त्वरण
(iv) विस्थापन

उत्तर: (iv) विस्थापन

[20] एक कण का प्रारम्भिक वेग 10 मीटर/सेकण्ड² तथा मन्दन 2 मीटर/सेकण्ड है। कण द्वारा 5वें सेकण्ड में चली
गई दूरी है।

(i) 1 मीटर
(ii) 19 मीटर
(iii) 5 मीटर
(iv) 75 मीटर

उत्तर: (i) 1 मीटर

👉 वेग समय ग्राफ का ढाल क्या प्रदर्शित करता है ?

(i) समय
(ii) त्वरण
(iii) वेग
(iv) चाल

उत्तर: (ii) त्वरण


Post a Comment

0 Comments